फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान

Tue, 22 Dec 2015 11:04 PM IST
plibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
किराए के घर में रह रहे टिन कारीगर ने लखनऊ निवासी 50 वर्षीय शरीफ अहमद उर्फ पप्पू ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और लखनऊ से आए भाई के सुपुर्द कर दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन

लखनऊ के थाना चौक में पड़ने वाले मोहल्ला नाला बेगमगंज निवासी शरीफ अहमद करीब 10 साल से शहर के मोहल्ला पंजाबियान में दाउद के कारखाने में आटा छानने की चलनी एवं टिन के अन्य आइटम बनाता था। कारखाने के ही निकट किराए के मकान में रहता था। करीब चार माह पूर्व बेटी की शादी करने के बाद पीलीभीत आया था। सोमवार को उसके न दिखने पर मोहल्ले के लोगों ने कमरे में पहुंचकर आवाज दी, लेकिन कमरा अंदर से बंद होने और कोई उत्तर न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस दरवाजे तोड़कर कमरे में दाखिल हुई जहां कुंड में रस्सी से उसका शव लटका हुआ था। पुलिस ने शव फंदे से उतार कर घर वालों को सूचना दी। सुबह लखनऊ से उसके भाई शकील के पहुुंचने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर शकील दोपहर बाद लखनऊ रवाना हो गया।
पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के भाई शकील ने बताया कि उसका भाई काफी समय से पीलीभीत में काम कर रहा था। परिवार में पत्नी महमूदा खातून के अलावा दो बेटे आसिफ, आदिल, बेटी शबीना और फैमिना है। इसमें शबीना की शादी चार माह पहले की थी। पुलिस ने शकील की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल संग्राम सिंह ने बताया कि जांच कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें