फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चुराने वाला बदमाश दबोचा

Sat, 09 Jan 2016 11:17 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर पुलिस ने हरियाणा से ट्रक चुराकर यूपी में बेचने वाले एक बदमाश को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक ट्रक बरामद हुआ है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी को जेल भेजा है।
विज्ञापन


एसपी अब्दुल हमीद ने शनिवार को बताया कि रामनगर पुलिस ने शुक्रवार देर रात सोनू मल्लाह निवासी गनेशपुर को क्षेत्र के नचना गांव के पास से चोरी के ट्रक के साथ गिरफ्तार किया है। सोनू ने पूछताछ में कबूला कि वह हरियाणा में ट्रकें चुराता है और यूपी में लाकर फर्जी नंबर प्लेट व कागजातों के सहारे बेच देता है।

सोनू ने कई ट्रक चुराकर बेचना कबूला है। बरामद ट्रक भी हरियाणा से ही चुराया गया है। इस ट्रक में उसने लखनऊ की नंबर प्लेट लगाई थी। पुलिस सोनू द्वारा चुराकर बेचे गए ट्रकों की जानकारी जुटा रही है। वहीं, सोनू की गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को एसपी ने पुरस्कृत करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें