फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े तीन किलो निकले बिना कागजात के जेवरात

Mon, 09 Jan 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
बिना कागजात मिले साढ़े तीन किलो सोने के जेवरात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बीती रात चेकिंग में फैजाबाद के सराफा व्यापारियों से बरामद सोने के जेवरात करीब साढे़ तीन किलो निकले। 6 लाख 40 हजार कैश की जांच आयकर टीम ने शुरू की है लेकिन व्यापारी इस बारे में कोई अभिलेख नहीं दिखा पाए हैं। सोना व कैश जिला कोषागार में रखा गया है। 
विज्ञापन


शहर के सफेदाबाद के पास रविवार देर रात पुलिस के चेंकिग अभियान में एक एसयूवी से सोने के जेवरात व दो दो हजार रुपये के नए नोटों के 6 लाख 40 हजार रुपये नकद बरामद हुए थे। कार सवार व्यापारी आकाश अग्रवाल निवासी अंगूरीबाग जिला फैजाबाद व रोहित अग्रवाल और वाहन चालक विनोद से पुलिस ने पूछताछ की थी।

देर रात तक चली पुलिस की जांच में सोने के जेवरात साढ़े तीन किलो निकले हैं। जेवरात की कीमत करीब एक करोड़ पांच लाख रुपये बताई जा रही है। शहर कोतवाल बीपी यादव ने बताया कि बरामद नकदी व सोना जिला कोषागार में जमाकर जांच आयकर टीम को सौंपी गई है। 
विज्ञापन



लखनऊ से खरीदे थे जेवरात
फैजाबाद के सराफा व्यापारियों ने पूछताछ में बताया है कि उन्होेंने साढे़ तीन किलो सोने के जेवरात लखनऊ के चौक स्थित लालजी सराफ व सिद्धनाथ ज्वैलर्स और गोमती नगर विकास खंड के बीएल ज्वैलर्स के यहां से खरीदे थे। इस मामले में अब लखनऊ के इन सराफा व्यापारियों से भी आयकर विभाग द्वारा पूछताछ की जा रही है। आयकर टीम ने इन सभी व्यापारियों को तलब कर इस लेनदेन के कागजात व नकदी भुगतान की जानकारी मांगी है। 

आयकर विभाग को सौंपी गई जांच
फैजाबाद के व्यापारियों से पुलिस की चेकिंग में साढ़े तीन किलो सोना व छह लाख चालीस हजार के नए नोट मिले हैं। मामले की जांच आयकर विभाग को दी गई है। बरामद सोना व नकदी कोतवाली के मालखाने में रखवाई गई है। आयकर की जांच के बाद ही यह पता लग सकेगा कि व्यापारी इतनी भारी मात्रा में सोने के जेवरात व नकदी कैसे लेकर जा रहे थे। 
विज्ञापन

-सत्येंद्र कुमार सिंह, एसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें