फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली में पकड़ा गया फेसबुक एकाउंट हैकर

Mon, 09 Jan 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
इंटरनेशनल हैकर्स - फोटो : self
विज्ञापन
अपने ही दोस्त की फेसबुक आईडी हैक कर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले एक शख्स को कोतवाली पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। यह काम आरोपी एक पखवारे से ज्यादा समय से कर रहा था। परेशान होकर पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी थी। पुलिस की सर्विलांस सेल ने काफी मशक्कत के बाद आरोपी युवक को सबूत के साथ गिरफ्तार कर लिया। उससे कड़ाई से पूछताछ के बाद आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


शहर के पनी मोहल्ले में रहने वाले अमरचंद्र गुप्त के बेटे सारांश फेसबुक चलाते हैं। पुलिस ने बताया कि सारांश की फेसबुक आईडी को 16 सितंबर 2016 को हैक कर लिया गया। इसका पता सारांश को 17 सितंबर को तब चला जब दोस्त और परिवार के लोगाें ने सारांश के फेसबुक एकाउंट से आपत्तिजनक पोस्ट करने की जानकारी दी। इस मामले में सारांश कई दिन परेशान रहा। पोस्ट बंद न होने पर उसने एक दिसंबर को पुलिस को मामले की जानकारी दी। बताया कि उसकी एफबी से लगातार ऐसी पोस्ट की जा रही है जिससे क्षेत्र में तनाव फैल सकता है।

इस मामले में सर्विलांस टीम लगा दी गई। कई दिन से मामले के वर्कआउट में लगी सर्विंलांस सोमवार आखिरकार साइबर अपराध करने वाले तक पहुंच गई। सर्विलांस प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि पकड़े युवक से पूछताछ में उसे अपना अपराध कबूल कर लिया है। उसने सारांश की फेस बुक आईडी का पासवर्ड उसके बारे में कुछ जानकारी देकर पता कर लिया था। कोतवाल महेश चंद्र पांडेय ने बताया कि पकड़ा गया शख्स आतिफ पीरनपुर का रहने वाला है। यह इंटर पास कर चुका है। दोनों दोस्त थे। आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें