फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिड़की तोड़कर सवा लाख की चोरी

Tue, 14 Jun 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
बेखौफ हुए चोर
विज्ञापन
कोतवाली नगर क्षेत्र के भरतपुरम मोहल्ले में रविवार की रात एक घर में खिड़की तोड़कर घुसे चोर करीब सवा लाख का सामान चोरी कर ले गए। सोमवार को मामले की जानकारी पर पीड़ित की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है लेकिन किसी भी आरोपी का पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के भरतपुरम लक्ष्मणपुरी कॉलोनी के रहने वाले वीरेंद्र कुमार जायसवाल एक निजी कंपनी में सेल्समैन का काम करते हैं। दस जून को वीरेंद्र अपने परिवार के साथ लखनऊ स्थित घर गए हुए थे। जब सोमवार को सुबह जब मोहल्लेवालों ने फोन कर वीरेंद्र को बताया कि उनके घर में चोरी हो गई है तो उनके होश उड़ गए।

घर पहुंचे वीरेंद्र ने देखा कि घर की खिड़की टूटी पड़ी थी और अंदर कमरे में रखी 30 हजार रुपये की नकदी समेत करीब सवा लाख रुपये कीमत के सोने व चांदी के जेवरात गायब थे। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से कर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। सीओ सिटी विशाल विक्रम सिंह का कहना है कि चोरी के मामले की जानकारी मिली है जल्द ही घटना का खुलासा होगा।
विज्ञापन


एसओ आवास में दिनदहाडे़ चोरी : दिन दहाड़े एसओ के आवास से चोरी बदमाशों के बुलंद हौसले की कहानी बयां कर रही है। चोर बदमाशों का पुलिस से भय खत्म होता दिखाई दे रहा है। पुलिस गश्त के बाद कई स्थानों पर चोरी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाता है।

वहीं सोमवार को शहर स्थित पुलिस लाइंस स्थित एसओ राजीव कुमार सिंह के आवास से चोर दिन दहाड़े सामान उठा ले गए। मौजूदा समय में राजीव कुमार सिंह एसओ मवई हैं। एसओ का कहना है कि जेवर, नकदी कुछ भी नहीं गया है। घरेलू सामान ही चोरी हुआ है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें