गेरावा गांव के पास बाग में शनिवार की शाम गांव के ही एक युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सुबेहा थाना क्षेत्र के ग्राम गेरावा निवासी बरातीलाल के पुत्र रंजीत कश्यप (23) का शव शनिवार की शाम करीब तीन बजे ग्रामीणों ने गांव के पास स्थित बाग में पेड़ से साड़ी के फंदे से लटका देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मृतक के परिवारीजनों व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का फंदे से उतर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
परिवारीजनों ने अभी किसी को तहरीर नहीं दी है। थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है। परिवारीजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है न ही कोई आरोप लगाया है।