फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान से 20 हजार लूटे, पीछा कर रहे युवक को गोली से उड़ाया

Sat, 06 Aug 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में एक बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चौरे बाजार स्थित अंग्रेजी शराब की एक दुकान पर शुक्रवार रात बदमाशों ने धावा बोल 20 हजार रुपये लूट लिये। पीछा करने पर एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बाइक सवार बदमाशों में से एक को ग्रामीणों ने दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


घटना से गुस्साए लोगों ने फैजाबाद-इलाहाबाद हाईवे जाम कर दिया और मृतक परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे एसपी देहात और एसडीएम बीकापुर ने आक्रोशित लोगों को शांत कराकर मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया। मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के चौरे बाजार स्थित निधियावां मोड़ के पास अंग्रेजी शराब की दुकान है। शुक्रवार रात करीब साढे़ नौ बजे निधियावां मोड़ पर दो बाइकों पर सवार तीन बदमाश पहुंचे। एक बाइक के पास रुक गया ओर दो बदमाश शराब की दुकान पर पहुंचते ही सेल्समैन महेश यादव निवासी कूरेभार सुल्तानपुर की कनपटी पर तमंचा लगा दिया।
विज्ञापन


इतने पर अफरातफरी मच गई। बदमाशों ने दुकान में रखा 20 हजार रुपये लूट लिया और तमंचा लहराते हुए बाइक की ओर भागे। शराब दुकान के बगल स्थित टेंट की दुकान पर काम करने वाले युवक प्रमोद यादव (19) पुत्र राजाराम यादव निवासी चौरे बाजार अहिरन का पुरवा ने दिलेरी दिखाई और बदमाशों को पकड़ने के लिए दौड़ पड़ा।

एक बाइक पर पीछे बैठे बदमाश को पकड़कर प्रदीप लटक गया। बदमाशों ने पीछा छुड़ाने के लिए प्रदीप की गर्दन पर फायर झोंक दिया। प्रदीप वहीं गिर पड़ा और बदमाश भाग निकले। ग्रामीणों ने फौरन सूचना पुलिस को दी और गोली लगने से घायल प्रदीप को सुल्तानपुर जिला अस्पताल भेजवाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसकी सूचना मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने फैजाबाद-इलाहाबाद हाईवे जाम कर दिया। रात करीब साढे़ दस बजे मौके पर पहुंचे एसडीएम बीकापुर अरुण कुमार मिश्र और एसपी देहात कुलदीप नारायण, सीओ विक्रम सिंह ने आक्रोशित लोगों को शांत कराया और अधिक से अधिक मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद जाम खत्म हुआ।

उधर, बदमाशों का पीछा कर रहे लोगों ने एक बाइक सवार बदमाश को रामनगर-बीकापुर मार्ग पर धर दबोचा और पुलिस को सौंप दिया। शनिवार को कोतवाली प्रभारी एसबी सिंह ने बताया कि मृतक युवक के बड़े भाई मनोज यादव की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या, लूट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

पकड़ा गया बदमाश कोतवाली नगर के अश्वनीपुरम कॉलोनी निवासी प्रदीप मिश्रा का पुत्र अशुविंद मिश्रा है। जिसके कब्जे से बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। एसपी देहात कुलदीप नारायण ने बताया कि पूछताछ में उसने बताया कि उसका साथी शिवम निवासी सुल्तानपुर और अभिषेक त्रिपाठी निवासी मया थाना महराजगंज भाग गए है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें