फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश मेें छत ढही युवक की मौत

Mon, 04 Jul 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
तेज बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बारिश के दौरान सोमवार देर शाम कच्ची छत भरभरा कर ढह गई। जिससे मलबे के चपेट में आकर जहां एक युवक की मौत हो गई। वहीं उसके दो मासूम बच्चे, पत्नी व मां गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी पर पहुंचे लोगों ने मलबे को हटाकर घायलों को सीएचसी भेजा हैं जहां से मां को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन


रामसनेहीघाट की हथौंधा चौकी क्षेत्र के ठाकुरपुर गांव में राजेश (30) पत्नी विजय कुमारी और पांच साल की बेटी काजल, तीन साल के पुत्र सुरेन्द्र व मां राजपति के साथ घर के बाहर बने कमरे में बैठे हुए थे। शाम करीब साढे़ आठ बजे के आसपास  बारिश के दौरान जिस छत के नीचे सभी लोग बैठे थे वह अचानक भरभरा कर ढह गई। जिसके चलते सभी मलबे के नीचे दब गए।

धमाका सुन आसपास के लोग दौड़े तो देखा की पूरा परिवार छत के नीचे दब गया है। ग्रामीणों ने आननफानन में मलबे को हटाना शुरू कर दिया इसी बीच गांव के लोग किसी का चौपहिया वाहन लेकर आ गए। जिस पर गंभीर रूप से घायल विजय कुमारी, काजल, सुरेन्द्र और राजपति को सीएचसी भेज दिया। लेकिन ग्रामीण जब तक राजेश को मलबे से निकाल पाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है। वहीं राजपति की हालत गंभीर होने पर सीएचसी से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। इस बाबत एसडीएम रामसनेहीघाट गरिमा स्वरूप ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है नायब तहसीलदार को मौके पर जांच पड़ताल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें