फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के ड्राइवर ने रची थी लूट की साजिश, चार बंदी

Sat, 27 Feb 2016 11:17 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मसौली क्षेत्र के बिंदौरा नहर पुल पर हुई लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से लूट के 45 हजार रुपये, मोबाइल, एक कार, बाइक व तमंचा और कारतूस  बरामद किया है।  
विज्ञापन

 
एसपी अब्दुल हमीद ने बताया कि रामनगर थाने के गनेशपुर निवासी मनोज सोनी से 23 फरवरी को 60 हजार रुपये व एक मोबाइल फोन लूट लिया था। पुलिस ने खुलासा करते हुए व्यापारी के कार चालक नईम निवासी गनेशपुर, अरूण वर्मा निवासी सोवई बड़नपुर, मून अहमद व इरशाद दोनों निवासी गनेशपुर को गिरफ्तार किया है। जबकि वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का मुख्य आरोपी कुक्कन उर्फ प्रदीप मिश्रा निवासी सोवई बड़नपुर भाग निकला है। एसपी ने बताया कि व्यापारी के वाहन चालक नईम ने ही लूट की साजिश रची थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें