फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशक्त की हत्याकर नदी में फेेंका शव

Thu, 06 Apr 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
रोते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी निशक्त की हत्या करने के बाद शव सफदरगंज थाना क्षेत्र में कल्यानी नदी पुल के नीचे फेेंक दिया गया। निशक्त बुधवार की सुबह अपने घर से निकला था। देर रात तक वापस न आने पर परिवारीजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन


जिसके बाद सफदरगंज पुलिस को वह बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। जहां से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने इस मामले में मृतका की पत्नी की तहरीर पर एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है।  

कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी मिठाईलाल (45) पुत्र मंशाराम बुधवार की सुबह करीब दस बजे गांव के ही रहने वाले खरगू के साथ दवाई लेने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक जब मिठाईलाल घर नहीं पहुंचा तो पत्नी गीता ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद पता लगा कि वह बेहोशी की हालत में सफदरगंज थाना क्षेत्र स्थित कल्यानी नदी पुल के नीचे पड़ा मिला।
विज्ञापन


सफदरगंज पुलिस ने निशक्त को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवारीजनों में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के चार बच्चों व पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी ने खरगू, खुर्दमऊ निवासी अमरेश इनकी पत्नी व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। 
     
रात 9 बजे पत्नी को किया था फोन      
मिठाईलाल की पत्नी गीता ने बताया कि रात 9 बजे पति ने फोनकर बताया था कि खरगू ने उसे ठंडा पिलाने के बहाने उसमें मिलाकर कुछ पिला दिया है जिससे तबियत बिगड़ रही है। मिठाई लाल ने अपने साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए सफदरगंज के पास होने की बात कही थी जिसके बाद पत्नी ने इस बारे में पुलिस को बताया था। 

दो साल पहले खरगू से हुआ था विवाद      
कोतवाल ध्रूव कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे है। कहा कि मृतक मिठाईलाल व आरोपी खरगू के बीच करीब दो साल पहले किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट हो गई थी। इसी दुश्मनी को लेकर खरगू द्वारा हत्या करने की बात कही जा रही है। हालांकि पुलिस अन्य कई पहलुओं पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें