फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर खेत में फेंका शव

Sat, 11 Feb 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी में शनिवार को बड्डूपुर थाना क्षेत्र के हरिनरायनपुर गांव के बाहर युवक का शव मिलने के बाद बिलखते परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीतापुर जिले के महमूदाबाद थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की हत्या कर शव बड्डूपुर थाना क्षेत्र के हरिनरायनपुर गांव के बाहर खेत में फेंक दिया गया। शनिवार की सुबह जब ग्रामीणों को इस बात का पता लगा तो इस बारे में पुलिस को जानकारी दी गई।
विज्ञापन


मृतक के चेहरे व शरीर में चोट के निशान मिले हैं, जिससे उसकी धारदार हथियार से हमला कर हत्या होने की बात कही जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। 

सीतापुर जिले के महमूदाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कटरा बंभौरी निवासी मोहम्मद शफील खां (45) पुत्र मोहम्मद रफीक शुक्रवार की शाम अपने घर से निकला था। जिसके बाद शनिवार की सुबह शफील का शव बड्डूपुर थाना क्षेत्र के हरिनरायनपुर गांव के बाहर एक खेत में पड़ा मिला।
विज्ञापन


खेत की ओर निकले ग्रामीणों ने जब देखा कि यहां शव पड़ा है तो इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू की है। मृतक के गर्दन से खून बहता एवं मुंह, नाक व शरीर में चोट के कई निशान मिले हैं, जिससे उसकी हत्या किसी धारदार हथियार से हमला कर करने की बात कही जा रही है।

मृतक की पत्नी शकीला बानों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। हालांकि अभी वारदात का कारण व आरोपियों के बारे में पुलिस पता नहीं लगा सकी है। प्रभारी निरीक्षक बीएन शुक्ला का कहना है कि जहां वारदात हुई है वह गांव सीतापुर जिले के बॉर्डर पर पड़ता है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। 

पांच बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया
सीतापुर के शफील की हत्या के बाद उसके तीन बेटी व दो बेटों के सिर से पिता का साया उठ गया है। मृतक की पत्नी शकीला बाने ने पुलिस को बताया कि उनके पति की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। इनका कहना है कि शुक्रवार की शाम को नमाज पढ़ने के बाद शफील अपने खेत जाने के लिए निकले थे लेकिन देर रात तक नहीं लौटे। इसके बाद जब शफील की तलाश शुरू की गई तो उनका शव हरिनरायनपुर गांव के बाहर खेत में पड़ा होने की जानकारी मिली। इस घटना के बाद मृतक के परिवारीजन व ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें