फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुराचार

Sun, 18 Oct 2015 11:46 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
घर के बाहर सो रही चौदह वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने दुराचार किया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


हैदरगढ़ क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी शनिवार रात अपने घर के बाहर अकेली सो रही थी। जबकि उसके माता-पिता खेत गए थे। किशोरी को घर बाहर अकेली देखकर गांव के ही नौमीलाल पुत्र हरिप्रसाद ने उसके साथ दुराचार किया। इस दौरान आरोपी के साथ गांव का ही मुरारी भी मौजूद था।
विज्ञापन


आरोपी के चुंगल से छूटी किशोरी ने इस बारे में अपने पिता को जानकारी दी। इस पर परिवारीजन रविवार सुबह थाने गए और घटना की तहरीर दी। कोतवाल चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि मामले में नौमीलाल के खिलाफ रेप व उसके साथ रहे मुरारी के खिलाफ अन्य धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजने के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें