फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूडो खेलने के विवाद में छात्र को घोंपा चाकू

Thu, 18 May 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
छात्र की पीठ के अंदर ही टूट गया चाकू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लूडो खेलने के विवाद में बृहस्पतिवार को बाइक से आए चार युवकों ने एक छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। दिनदहाड़े हुई वारदात से मौके पर अफरातफरा मच गई। घायल छात्र को परिवारीजनों ने आननफानन जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


यहां पर तैनात चिकित्सक ने देखा की चाकू छात्र की पीठ में फंसकर अंदर टूट गया है तो उसका प्राथमिक उपचार कर उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। मामले में पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।          
        
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ढकौली निवासी आकाश यादव (20)  पुत्र नौमीलाल बृहस्पतिवार को कोचिंग सेंटर जा रहा था। तभी बाइक सवार चार युवक आ धमके और उसकी पिटाई करने लगे। शोर सुनकर जब तक उसके घर वाले बचाने पहुंचते गांव के ही अनुराग मिश्रा (25) पुत्र श्यामू लाल मिश्रा ने उसे चाकू घोंप दिया और बाइक से चारों भाग गए।
विज्ञापन


वारदात के बाद आकाश लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा। जहां पर घटना हुई उस समय उसका छोटा भाई विपिन साथियों के साथ लूडो खेल रहा था। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डॉ. मुदित मेहरोत्रा का कहना है कि चाकू युवक के पीठ में बांईं ओर घुसने के बाद टूट गया है।

हड्डी में चाकू फंसने की वजह से बिना ऑपरेशन के उसे नहीं निकाला जा सकता है। इसलिए प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर रेेफर कर दिया गया। रक्तस्राव काफी होने से छात्र की हालत गंभीर है। घायल के पिता नौमीलाल ने गांव के ही चार युवकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।

ऐसे हुआ था विवाद                  
छात्र आकाश यादव की मां शीला देवी ने बताया कि दो दिन पहले उसका छोटा बेटा विपिन साथियों के साथ लूडो खेल रहा था। अनुराग आया और लूडो खेलने की जिद करने लगा विपिन ने उसे लूडो खेलने से मना किया तो उसने उसे मारा पीटा। इसका विरोध आकाश ने किया तो उसे जान से मारने की धमकी देकर चला गया था।

बृहस्पतिवार को जब आकाश कोचिंग जा रहा था, तो उस समय भी विपिन अपने साथी विकास, दिलीप के साथ लूडो खेल रहा था। आकाश ने बताया कि उसके दोस्त अभिषेक ने फोन करके उसे वहां बुलाया। जैसे ही आकाश वहां पहुंचा कि बाइक से अपने तीन साथियों पंकज, रोहित, राहुल के साथ अनुराग मिश्रा आ गया। सभी ने उसकी पकड़कर पिटाई की और अनुराग ने उसके पीठ में चाकू घोंप दिया।        
          
लूडो खेलने के विवाद में दो दिन पूर्व मारपीट हुई थी। बृहस्पतिवार को उसी विवाद के चक्कर में मारपीट हुई है। जिसमें आकाश यादव को चाकू लगा है। गांव के ही पंकज, रोहित, राहुल व अनुराग मिश्रा के खिलाफ तहरीर मिली है। चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दबिश दी जा रही है। -एसपी सिंह, शहर कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें