सरसौदी, मुरादाबाद, जरूआ में पुलिस की बर्बरता ने सारी हदें पार कर दी है। यह बात सांसद डॉ पीएल पुनिया ने इन गांवों का दौरा करने के बाद कही। उन्होंने कहा कि देवा कोतवाली में सुभाष की हत्या के मामले में पुलिस कप्तान को नोटिस जारी की गई है। उसके बाद उन्हें तलब किया जाएगा।
उक्त आशय की जानकारी राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन/सांसद डॉ.पीएल पुनिया ने देवा कोतवाली के पुलिस के तांडव से पीड़ित सरसौदी, मुरादाबाद, जरूआ गांवों का दौरा किया। यहां उन्होंने पीड़ितों से पुलिस के बर्बरता की जानकारी ली। पूर्व प्रधान कन्हैयालाल रावत, कमलेश वर्मा, रामसुचित रावत, सरबजीत वर्मा, सुंदरलाल वर्मा, दीनबंधु रावत, हृदयराम वर्मा आदि ने गांवों में पुलिस के तांडव की बारे में सांसद को जानकारी दी। पुनिया ने कहा कि सुभाष राजवंशी ने देवा कोतवाली में आत्महत्या नही की। उन्होंने कहा कि देवा कोतवाली मामले में पुलिस कप्तान को नोटिस जारी की गई है। इसके बाद उन्हें आयोग में तलब किया तलब किया जाएगा।