फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसा देकर बदमाश गुल्लक से चुरा ले गए रुपये

Wed, 02 Sep 2015 11:30 PM IST
झांसी/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झोकन बाग स्थित एक सेनेटरी प्रतिष्ठान के संचालक को झांसा देकर दो बदमाश काउंटर की  गुल्लक से हजारों रुपये निकाल ले गए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुधवार को नवाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत झोकन बाग स्थित पवन गर्ग अपनी पाइप, टंकी आदि सेनेटरी के प्रतिष्ठान पर बैठे हुए थे। इसी बीच स्कूटर सवार दो युवक उनकी दुकान में पहुंचे। इनमें से एक युवक काउंटर के सामने कुर्सी पर बैठकर प्रतिष्ठान संचालक से बात करने लगा, जबकि दूसरा युवक दुकान के बाहर रखे सामान को देखने लगा। कुछ देर बाद बाहर खड़ा युवक दुकान के अंदर आया और संचालक से बोला कि एक व्यक्ति बाहर रखा उनका कोई सामान उठाकर ले जा रहा है। इस पर वह बाहर जाकर देखने लगे, मगर कोई नजर नहीं आया। इस बीच दोनों युवक भी दूसरी दुकान पर सामान देखने की बात कहकर चलते बने।
इधर, संचालक ने काउंटर की कुर्सी पर बैठने के बाद जमीन पर पांच सौ का नोट पड़ा देखा तो उन्हें कुछ शक हुआ। उन्होंने तुरंत गुल्लक की दराज को खोलकर देखा तो उसमें रखे 22,500 रुपये गायब थे। दुकान के बाहर जाकर देखा तो स्कूटर सवार बदमाश  दूर- दूर तक दिखाई नहीं दिए। बाद में प्रतिष्ठान संचालक ने मामले की जानकारी नवाबाद थाना पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें