फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपणन गोदाम पर छापा, स्टॉक में मिली अनियमितता

Tue, 31 Jul 2018 11:27 PM IST
Amarujala
विज्ञापन
लोगों को परेशानी - फोटो : Amarujala
विज्ञापन

विपणन गोदाम बदोसरायं में गड़बड़ी की सूचना पर एसडीएम अजय कुमार द्विवेदी ने छापा मार कर गोदाम पर लगे गेहूं व चावल के स्टॉक का सत्यापन किया। साथ ही राशन उठान करने वाले उचित दर विक्रेताओं की दुकानों के स्टॉक की चेकिंग के लिए राजस्व कर्मियों को भेजा है। छापामारी से विभागीय कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। सत्यापन के दौरान गोदाम में 78 बोरी गेहूं ज्यादा तथा 23 बोरा चावल का स्टॉक कम मिला है।

विज्ञापन


मालूम हो कि लंबे अर्से से गल्ला गोदामों पर उचित दर विक्रेताओं द्वारा खाद्यान्न उठान में स्टॉक व उठान रजिस्टर आदि अभिलेख लेकर नहीं ले जाते थे। आवंटित खाद्यान्न के विपरीत उठान किया जा रहा था। जिसकी शिकायत एसडीएम अजय कुमार द्विवेदी से की गई थी। सच्चाई जानने के लिए एसडीएम ने मंगलवार शाम को  सरकारी गोदाम पर छापा मारा। सत्यापन में 78 बोरी गेहूं स्टाक ज्यादा तो 23 बोरा चावल का स्टॉक कम मिला। एसडीएम ने क्षेत्रीय विपणन अधिकारी पवन कुमार को गोदाम पर बुलाकर उन्हीं के सामने बोरियों की गिनती कराई। इस छापामारी से विभाग में हड़कंप मच गया है। एसडीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को अभिलेखों के साथ अपने कार्यालय में तलब किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें