फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी व सीएचसी में अजगर देख हड़कंप

Sun, 07 Jan 2018 11:46 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
लोगों को परेशानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जैदपुर व सफदरगंज थाना क्षेत्र में अजगर निकलने की सूचना पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने मामले की सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। 

विज्ञापन


जैदपुर सीएचसी परिसर में रविवार को शाम अजगर निकलने से वहां के मरीजों व तीमारदारों में हड़कंप मच गया। घबराए लोगों व स्वास्थ्य कर्मचारी ने सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची टीम ने लोगों की मदद से अजगर को पकड़ कर अपने साथ लेकर चली गई। सफदरगंज थानाक्षेत्र के अंतर्गत नवीन मंडी के पीछे पुराने एचसीसी प्लांट में बने शिव मंदिर के पास करीब आठ फीट लंबा अजगर मिला।

मजदूरों ने शिवमंदिर के निकट अजगर देख शोर मचाया। ग्रामीणों ने अजगर निकलने की जानकारी वन विभाग को दी। मौके पर पहुचे वन दरोगा अवधेश यादव ने अजगर को पकड़ जैदपुर रोड पर स्थित सरांयका स्थान के जंगल मे छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें