फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश से लदा ट्रक पकड़ा, तीन गिरफ्तार

Sat, 24 Dec 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
गोवंश से लदा ट्रक पकड़ा, तीन गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मध्य प्रदेश से लेकर बिहार ले जाए रहे 37 वध प्रतिबंधित मवेशियों से भरे एक ट्रक को पुलिस ने पकड़ा है। इस दौरान जहां ट्रक चालक मौके से भाग निकला वहीं पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने संदिग्ध ट्रक को रोककर उसकी तलाशी तो अंदर देखा कि ठूंस-ठूंसकर मवेशी भरे थे। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर सभी मवेशियों को उतारकर ग्रामीणों के सुपुर्द कर दिया है। पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। 

थाना सफदरगंज के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की देर रात उधौली हॉस्पिटल के पास पुलिस गश्त के लिए निकली थी। तभी पुलिस के सिपाहियों ने वध प्रतिबंधित मवेशियों से लदे एक ट्रक को देखा। जिसके बाद पुलिस कर्मियोें ने ट्रक का पीछा कर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रक की सघन तलाशी ली तो उसके अंदर तो 37 वध प्रतिबंधित मवेशी पाए गए। पुलिस के ट्रक रोकते ही चालक समेत चार आरोपी कूद कर भागने लगे लेकिन पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया जबकि ट्रक चालक भागने में सफल रहा है।

पुलिस द्वारा पकड़े गए तीन आरोपियों में नौसाद निवासी सैदनपुर, थाना सफदरगंज, जुबेर निवासी कोटा, थाना पलवल हरियाणा, समशुल हक निवासी सलेमपुर, थाना गोसाईंगज, लखनऊ शामिल हैं। पुलिस  पूछ ताछ की गयी तो आरोपियों ने बताया कि सभी मवेशी मध्य प्रदेश से बिहार लेकर जा रहे थे। पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। 

थानाध्यक्ष एके सरोज ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर रात लगभग एक बजे उधौली के पास एक ट्रक पकड़ा गया है। जिसमें 37 वध प्रतिबंधित मवेशी लदे थे। एसओ ने कहा इस प्रकरण में तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं बरामद मवेशियों को ग्रामीणों की देखरेख में सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें