फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान प्रत्याशी के समर्थक की पीट-पीटकर हत्या

Wed, 18 Nov 2015 08:42 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव को लेकर रंजिश में एक प्रधान पद के प्रत्याशी समर्थक को दूसरे गुट के लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला। दो गुटों में हुई इस मारपीट में तीन अन्य लोग भी घायल हुए है। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के गोड़ियनपुरवा मजरे सैलक जलालपुर गांव के रहने वाले शिवकुमार निषाद (40) मंगलवार की रात गांव के प्रधान पद प्रत्याशी सियाराम का नामांकन कराने के बाद अपने घर वापस लौट रहे थे। तभी गांव के बाहर प्रधान पद के दूसरे प्रत्याशी भीखू के समर्थक भवनलाल, अंगनू, सुधीर व रमेश से शिवकुमार का पंचायत चुनाव को लेकर वाद-विवाद होने लगा।

 इस बीच सभी ने शिवकुमार की लाठी, डंडों से पिटाई शुरू कर दी। मारपीट की जानकारी पर शिवकुमार पक्ष के राहुल, रामकिशुन व चेतराम भी मौके पर पहुंचे लेकिन वहां पर हमलावरों ने उन तीनों की भी जमकर पिटाई कर दी और मौके से भाग निकले। घटना के बाद अन्य ग्रामीणों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सूरतगंज पहुंचाया जहां पर शिवकुमार निषाद की मौत हो गई। अन्य तीनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


घटना में पुलिस ने भवनलाल, रमेश, अंगनू व सुधीर के खिलाफ हत्या समेत कई धारा में रिपोर्ट दर्ज किया है। थानाध्यक्ष रवींद्र सिंह ने बताया कि मामूली विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। एसओ ने कहा कि इस मामले का पंचायत चुनाव से कोई लेना देना नहीं है। कहा नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें