फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटना के तीसरे दिन मिला 17 पेज का सुसाइड नोट

Sun, 21 Feb 2016 11:42 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवती द्वारा ट्रेन से कटकर जान देने का मामला पेचीदा होता जा रहा है। घटना के तीसरे दिन 17 पेज का एक सुसाइड नोट मिला है। मृतका के पिता ने उस व्यक्ति के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है जिसका नाम सुसाइड नोट में लिखा पाया गया है। लेकिन पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। पीड़ित पक्ष सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग करेंगे।
विज्ञापन



जहांगीराबाद के ग्राम सखमदा निवासी सीमा (18) पुत्री ईश्वरदीन ने प्रेमी से अनबन के चलते गुरुवार को ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर लिया था। घटना स्थल पर एक सुसाइड नोट मिला था जिसको आस-पास गावों के कई लोगों ने पढ़ा था, लेकिन ग्राम प्रधान पति हंसराज यादव द्वारा गायब कर दिया गया था। खबर अखबार में प्रकाशित होने के बाद तीसरे दिन सुसाइड नोट बरामद हो गया।


सुसाइड नोट में फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बुधियापुर निवासी अपने प्रेमी अमित कुमार उर्फ रिंकू पुत्र मंशाराम, उसकी मां साबित्री देवी, भाई संजीव कुमार को दहेज के लिए फोन पर धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता के पिता ईश्वरी प्रसाद शनिवार को सुसाइड नोट मिलने पर मसौली थाने पर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देने गए लेकिन मामला जहांगीराबाद थाने का होने की बात कहकर वापस लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें