फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालपी का माहौल बिगाड़ने की कोशिश, तोड़ा दरगाह का गुंबद

Sun, 21 Feb 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
अराजकतत्वों ने नगर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। उन्होंने शनिवार रात राम चबूतरा निकासा स्थित कब्रिस्तान में बनी हजरत अरजान शाह की दरगाह के लोहे के तीन दरवाजे तोड़कर फेंक दिए। दरगाह का गुंबद क्षतिग्रस्त कर दिया। चढ़ाई गई चादर से भी छेड़छाड़ की। रविवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही समुदाय विशेष के लोग गुस्से से भर उठे।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे अफसरों ने किसी तरह इन्हें शांत किया। दरगाह के मुतवल्ली वजीर खां ने कोतवाली में अज्ञात लोगोें के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। समाज के लोगों ने आरोपियों पर कार्रवाई के लिए प्रशासन को पांच दिन का अल्टीमेटम दिया है। इंतजामिया कमेटी के सदस्यों का कहना है कि सोमवार को यहां एक समारोह में आ रहे प्रदेश के नगर विकास

एवं वक्फ मंत्री आजम खान को यह घटना बताएंगे। कब्रिस्तान में बनी हजरत अरजान शाह की दरगाह पर रविवार सुबह पहुंचे लोगों ने देखा कि दरवाजे टूटे हैं और कुछ ही दूरी पर अलग-अलग पड़े हैं। तुरंत इसकी सूचना दरगाह के मुतवल्ली वजीर खां को दी। इसके बाद अंदर जाकर देखा तो चादर भी हटी थी। दरगाह की गुंबद पर किसी चीज से प्रहार किया गया
विज्ञापन


था, जिससे उसका प्लास्टर दरक गया। सूचना मिलते ही एसपी एन कोलांचि, एडीएम आनंद कुमार, एएसपी शकील अहमद मौके पर पहुंचे और लोगों को कार्रवाई का भरोसा देकर शांत किया। मुतवल्ली की तहरीर पर कोतवाली में मामला दर्ज
विज्ञापन


हुआ। एसडीएम आनंद कुमार ने कहा कि लोग अब समझ गए हैं कि शरारतीतत्व ऐसी हरकतें कर माहौल बिगाड़ते हैं। ऐसे तत्वों से सावधान रहने की जरूरत है।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें