बाराबंकी में चोरी की बात दुकान के शटर पर लिख चोरों ने दी पुलिस को चुनौती।
- फोटो : अमर उजाला
कस्बा देवा में पुलिस पिकेट से चंद कदमों की दूरी पर स्थित एक वेल्डिंग की दुकान में सेंध लगाकर चोरों ने एक लाख रुपये से अधिक कीमत की मशीनों व माल पर हाथ साफ कर दिया। इतना ही नहीं, इन चोरों ने जाते-जाते दुकान के शटर पर ‘दुकान में चोरी’ लिखकर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। सुबह वारदात की जानकारी होने पर दुकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
मामला कस्बा देवा का है, यहां पर कुर्सी रोड नहर पुल के समीप एजाज छोटू की वेल्डिंग की दुकान है। इसी कारखाने में गुरुवार रात चोर पीछे से सेंध लगाकर पाइप कटर मशीन, ट्रेगलडर मशीन, हैमर मशीन, पंप सहित करीब एक लाख रुपये कीमत का समान उठा ले गए।
चोरों ने जाते वक्त चाक से दुकान के बाहरी शटर पर ‘दुकान में चोरी’ भी लिख दिया। सुबह जब एजाज ने दुकान खोली तो उसे चोरी की जानकारी हुई। एजाज ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।