फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में एक की मौत, आठ घायल

Fri, 24 Jun 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में जहां एक युवक की मौत हो गई वहीं आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। रामसनेहीघाट व हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में हुए इन हादसों में घायलों को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी व जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की देर रात बाराबंकी मार्ग पर घरकुइंया गांव के समीप दो ट्रकों मेें आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में जहां एक ट्रक के खलासी पप्पू पंडित (40) पुत्र विशभंर दुबे निवासी कुल्लापुर थाना असंद्रा की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं दोनों ट्रकों पर सवार रहे शिवबदन (25) पुत्र मनीराम निवासी ग्रामा गथारा थाना घघइया जिला सिघरौली मध्य प्रदेश, उत्ताम (35) पुत्र सहजराम निवासी ग्राम मोनिकपुर जिला सीतापुर व गोरखपुर के रहने वाले सुबेंद्र और सुबोध गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


इन सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में कि गुरुवार की दोपहर गोसाईगंज लखनऊ से फैजाबाद जा रही कार सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गयी।

इसके चलते कार का अगला हिस्सा ट्रक के अगले व पिछले चक्के के बीच में जा घुसा जिससे कार पर सवार लगभग त्रिभुवन दत्त (45) निवासी सराय करौड़ा गोसाइगंज, राजेन्द्र कुमार (50) निवासी अलावलपुर थाना पूरा कलन्दर फैजाबाद, अमित वर्मा (32) निवासी लखनऊ व लगभग हरदुइया (28) निवासी लखनऊ गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को सीएचसी बनीकोडर पहुंचाया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद त्रिभुवन दत्त व राजेन्द्र कुमार को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रुपैर कर दिया है। बताया गया है कि बाइक सवार को बचाने के चक्कर कार में ट्रक में जा घुसी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें