फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने चौकीदार पर किया हथगोले से हमला

Sun, 20 Mar 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
 एक लॉ कालेज में शनिवार की देर रात बदमाशों ने धावा बोल कर चोरी का प्रयास किया। इस दौरान चौकीदार के शोर मचाने पर बदमाशों ने हथगोले से चौकीदार पर हमला कर दहशत फैलाने का प्रयास किया। गनीमत यह रही कि हथगोला दगा नहीं जिससे चौकीदार बाल-बाल बच गया। कॉलेज के प्रबंधक ने पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर-बेलहरा मार्ग पर स्थित साई लॉ कालेज में शनिवार रात करीब 12 बजे बदमाश कॉलेज की छत पर लगा सोलर पैनल खोलने की नीयत से घुसे थे। उसी कॉलेज में क्षेत्र के ग्राम खेरिया निवासी ओमकार रखवाली करता है।

चौकीदार को आहट हुई तो उसने टॉर्च जलाकर देखा तो तीन बदमाश छत पर लगा सोलर पैनल खोलने की कोशिश कर रहे थे। बदमाशों ने चौकीदार को देखते ही उस पर हथगोले से हमला कर दिया। हथगोला फटा नहीं, यह देख चौकीदार ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश भाग खड़े हुए। कॉलेज के प्रबंधक विपिन राठौर ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें