फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में युवक पर झोंका फायर

Wed, 28 Sep 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रूपपुर गांव में कुछ लोगों ने सोमवार देर रात एक युवक पर तमंचे से फायर झोंक दिया। इस घटना में घायल युवक को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। परिवारीजनों ने गांव के ही तीन लोगोें पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन


कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के रूपपुर गांव निवासी राकेश शर्मा (35) पुत्र रामबली सोमवार की देर रात खेत से लौट रहे थे। तभी गांव में ही किसी ने पीछे से उन पर तमंचे से फायर झोंक दिया। फायरिंग के दौरान राकेश के पीठ में गोली लगी और वह जमीन पर गिर पड़े।

घायल राकेश को परिवारीजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से हालत नाजुक होने के कारण उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने गांव के ही देवीशंकर समेत तीन लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह यादव ने बताया कि रंजिश में गोली मारी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें