फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजों-जेठ ने महिला को पीटकर मार डाला

Mon, 18 Apr 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी के टिकैतनगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर गांव में पिटाई से हुई महिला की मौत के बाद रोते बिलखते परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टिकैतनगर थानाक्षेत्र के विद्यानगर गांव में एक महिला को उसके सगे भतीजों और जेठ ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। महिला का कसूर इतना था कि उसकी गाय उनके दरवाजे पर चली गई थी। इस मामले में पुलिस ने चार लोगोें के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है जिनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


टिकैतनगर थानाक्षेत्र के विद्यानगर गांव की रहने वाली शांति (40) पत्नी राकेश की गाय पगहा तोड़कर सोमवार की सुबह उसके जेठ कौशल के घर के बाहर जाकर खड़ी हो गई थी। इसी बात से आक्रोशित कौशल उसके पुत्र मुकेश, रवीश और पत्नी मंजू ने शांति पर लाठी, डंडों से हमला बोल दिया।

भतीजों और जेठ ने महिला को जमकर पीटा। महिला का शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े लेकिन जब तक वो पहुंचे महिला की मौत हो चुकी थी। महिला की हत्या होने की खबर फैलते ही जहां मौके पर लोगों की भीड़ लग गई वहीं इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


सूचना के  बाद पहुंचे एसओ टीपी सिंह व सीओ आरपी सिंह ने मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मृतका के पति राकेश की तहरीर पर अरोपी जेठ, जेठानी व दोनों भतीजों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने जेठ व दोनों भतीजों को घर से ही गिरफ्तार कर लिया है। जबकि महिला फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें