फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी देने की मांग को लेकर निकाला कैंडल मार्च

Fri, 20 Apr 2018 10:11 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
लोगों को परेशानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विभिन्न प्रांतों में बलात्कार के मामलों को लेकर कस्बे के स्थानीय लोगों ने कैंडल मार्च निकाल पीड़ित बच्चियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दोषियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की। 

विज्ञापन

कस्बे के मखदूम शाह मैदान में शुक्रवार की देर शाम सैकड़ों की तादात में एकत्र हुए सभी धर्म के लोगों ने मस्तान रोड, मुंशीगंज, बेलहरा चैराहा होते हुए पटेल चौराहे तक कैंडल मार्च निकाला। मार्च के दौरान उन्नाव रेप कांड, सूरत रेप कांड के दोषियों को फांसी देकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।

मखदूम शाह से निकला कैंडल मार्च जिधर भी निकला नगरवासी जुलूस में शामिल होते गए। इस मौके पर शमीम, आलम, कबीर, राजा, वहीद, रवींद्र वर्मा, आशीष जैन व फैसल सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें