फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से लौट रही युवती से गैंगरेप

Fri, 06 Oct 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम दो वहशी दरिंदों ने खेत से लौट रही एक युवती को झाड़ियों के पीछे खींच ले गए। दरिंदों ने मुंह में कपड़ा ठूंस उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। आरोपी युवती के शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


घर पहुंची पीड़िता ने मामले की जानकारी मां को दी। शुक्रवार को पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला अस्पताल भेजा है।सुबेहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी (19) वर्षीय युवती गुरुवार को धान काटने खेत गई थी। देर शाम युवती अकेले घर लौट रही थी। तभी गांव के ही दो युवकों ने रास्ते में उसे पकड़ लिया और झाड़ियों में खींच ले गए।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर बारी बारी दुराचार किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवती को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घर पहुंची पीड़िता ने अपनी मां को पूरी बात बताई।
विज्ञापन


दबंगों के डर से पीड़िता व उसकी मां शाम को शिकायत करने थाने नहीं गई। शुक्रवार को पीड़िता अपने मां के साथ थाने पहुंची और गांव के ही राहुल सिंह व रवि यादव के खिलाफ दुराचार करने की तहरीर दी। थानाध्यक्ष अविनाश सिंह का कहना है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 
        
थाना क्षेत्र में गैंगरेप जैसी घटना होने के बाद भी सुबेहा थाने की पुलिस वारदात के प्रति गंभीर नहीं दिखी। पूरा दिन बीत जाने के बाद एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। वहीं इतनी बड़ी घटना घटित होने की जानकारी पुलिस के आलाधिकारियों को भी देना उचित नहीं समझा।        
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें