फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत गई किशोरी से सामूहिक दुराचार

Sun, 16 Apr 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघटेर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात शौच के लिए खेत गयी एक किशोरी को अगवाकर गांव के ही दो युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। घर पहुंची किशोरी ने परिवारीजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


जिसके बाद शनिवार सुबह थाने पहुंचे पिता ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घुंघटेर के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी शुक्रवार शाम गांव के बाहर खेतों में शौच के लिए निकली थी।

तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे गांव के दो युवकों ने किशोरी को दबोच लिया। इसके बाद दोनों युवक किशोरी को सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और मौके से भाग गए।
विज्ञापन


घटना के बाद आरोपियों के चुंगल से छूटने पर घर पहुंची किशोरी ने परिवारीजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद शनिवार सुबह थाने पहुंचे पीड़िता के पिता ने गांव के दो युवकों रमेश व गुफरान के खिलाफ नामजद तहरीर दी।

थाना प्रभारी मनोज पांडेय ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। कहा कि किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी युवकों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें