फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोचन कर लाई जा रही कार में लगी आग

Sun, 16 Apr 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : पानीपत
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड स्थित टोल प्लाजा के पास क्रेन से टोचन कर लाई जा रही एक कार में आग लग गई। इसके चलते टोल प्लाजा पर हड़कंप मच गया। कार में आग लगने की सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। कार में आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। सेक्टर-छह चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

एक क्रेन करनाल से कार टोचन कर पानीपत की तरफ आ रही थी। क्रेन टोल प्लाजा के पास तो कार में आग लग गई। चालक ने क्रेन को सड़क किनारे रोका और कार में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। कार में आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। बताया जा रहा है कि कार करनाल के पास हुए किसी हादसे में क्षतिग्रस्त हो गई थी। उसे क्रेन से पानीपत लाया जा रहा था। सेक्टर-छह चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस टोल प्लाजा पर एक कार में आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें