कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पति व खुद की पिटाई कर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पीड़िता ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए मंगलवार को एएसपी दक्षिणी को प्रार्थना पत्र दिया है। एएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने मंगलवार को एएसपी दक्षिणी को प्रार्थना पत्र देकर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि सोमवार की रात वह अपने पति के साथ लखनऊ से घर लौट रही थी तभी रास्ते में गांव के ही तीन लोगों ने दंपती की जमकर पिटाई कर दी।
आरोप है कि दबंगों ने महिला को भी मारापीटा और फिर उससे गैंगरेप किया। पीड़िता का कहना है कि उसने पुलिस से मामले की शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद पीड़िता ने अपने पति के साथ एएसपी के पास पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।
एएसपी शफीक अहमद का कहना है कि मामला आपसी मारपीट का लग रहा है। कहा कि मामले की जांच का आदेश दिया गया है। जांच के बाद जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।