शहर के एक ऑटोमोबाइल एजेंसी पर बाइक सही कराने आए युवक की बाइक जालसाज लेकर भाग गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है।
सतरिख क्षेत्र के तीरगांव निवासी मुन्ना शनिवार को बाइक सही कराने के लिए शहर स्थित एक एजेंसी पर आए थे। मुन्ना ने बताया कि एजेंसी के गेट पर उन्हें एक युवक मिला और कहा कि चलो अंदर पता करवा दें कि बाइक सही कराने में कितना खर्च लगेगा। इसके बाद मुन्ना उस युवक के साथ एजेंसी के अंदर गया।
बाहर आकर मुन्ना ने कहा कि पांच हजार का खर्च बताया गया है। अब बाइक बाद में सही कराएंगे। इतने में मुन्ना के साथ रहे युवक ने कहा कि वह पुरानी बाइक बदलवाकर उसे नई बाइक दिला देगा। इसके बाद वह मुन्ना से उसकी बाइक लेकर चलाने के लिए कह कर चला गया।