हैदरगढ़ मार्ग स्थित गोविंद इंडस्ट्रीज में काम करने वाले मजदूर तेज नरायन विश्वकर्मा(45) निवासी ग्राम मुड़ेरी, फतेहपुर को दो दिसंबर को फैक्ट्री के सुपरवाइजर सुखदीप ने पीटा था।
इससे तेजनरायन बेहोश हो गया। परिवारीजनों व साथी श्रमिकों ने तेज नरायन को एक निजी अस्पताल पहुंचाया जहां दो दिन तक इलाज के बाद श्रमिक की हालत बिगड़ी तो उसे लखनऊ ले जाया गया।
इस बीच रविवार सुबह श्रमिक ने लखनऊ दम तोड़ दिया था। उसके बाद मृतक के परिवारीजन व साथी श्रमिकों ने फैक्ट्री के बाहर मजदूर का शव रखकर प्रदर्शन किया।
श्रमिक की पत्नी राजकुमारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सुपरवाइजर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।