फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के घर डाका, विरोध पर फायरिंग

Sun, 23 Apr 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
रोते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम फत्तेपुरवा मजरे पतौंजा में शनिवार की देर रात हथियारों से लैैस आधा दर्जन डकैतों ने एक किसान के घर में धावा बोल दिया। डकैत घर के बाहर कमरे का ताला तोड़कर बक्सों में रखी नकदी समेत लाखों का सामान लेकर भागने लगे।
विज्ञापन


इस बीच छत पर सो रहे युवक ने शोर मचाते हुए डकैतों का पीछा करना शुरू कर दिया। शोर सुनकर गांव के अन्य लोग भी जाग गए और डकैतों का पीछा करने लगे। ग्रामीणों को अपने करीब आता देख डकैतों ने असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी, डैकतों ने पीछा कर रहे दो युवकों को गोली मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस बीच अंधेरे का फायदा उठाते हुए डकैत फरार हो गए। दोनों घायल युवकों को सीएचसी लाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।      
विज्ञापन


थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के ग्राम फत्तेपुरवा मजरे पतौंजा निवासी किसान फूलचंद्र वर्मा के घर शनिवार की रात करीब एक बजे आधा दर्जन नकाबपोश सशस्त्र डकैतों ने धावा बोल दिया। डकैत घर के बाहर कमरे का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और कमरे में बक्सों में रखी करीब 50 हजार रुपये नकदी व लाखों रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवरात बर्तन आदि सामान लेकर जाने लगे।

तभी छत पर सो रहे फूलचंद्र के भाई इंद्रेश को कुछ आहट हुई तो वह जग गया। उसने देखा कुछ डकैत घर के अंदर से निकल रहे हैं तो शोर मचाना शुरू कर दिया।

शोर सुनकर पड़ोसी अंजनी पुत्र रामसिंह भी घर से बाहर निकल आया और अन्य लोग भी निकल आए। दोनों ने डकैतों का पीछा शुरू कर दिया। इस बीच डकैतों ने खुद को फंसता देख पीछा कर रहे दोनों युवकों पर ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग कर दी।

इसके चलते गोली लगने से दोनों युवक गिर गए और डकैत फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल युवकों को सीएचसी सूरतगंज भेजा। जहां उनकी हालत को गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। इस वारदात से गांव व आस पास के इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है।    
 
इस संबंध में सीओ फतेहपुर राजेश यादव ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। कहा पुलिस की कई टीमें गठित कर डकैतों की तलाश शुरू करने के साथ मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।      

सब कुछ ले गए डकैत     
डकैतों की गोली लगने से घायल हुए इंद्रेश पांच भाई हैं। जिसमें मोहन, शेरबहादुर, मुंशी, फूलचंद्र हैं। शेरबहादुर ने बताया कि उनके छोटे भाई मोहन का 6 मई को तिलक समारोह है। जिसकी तैयारी के लिए बाग व अनाज बेचकर रुपये एकत्र किए थे। भाई के तिलक की तैयारियां की जा रही थीं लेकिन इस घटना के बाद डकैतों ने घर में कुछ नहीं छोड़ा। सब कुछ उठा ले गए। कहा, भाई का विवाह कैसे होगा, इसे लेकर सभी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें