फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डामर लदे टैंकर ने कई दुकानों को किया क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
लोगों को परेशानी - फोटो : Amarujala
विज्ञापन

रामनगर-फतेहपुर मार्ग पर नशे में धुत एक टैंकर चालक ने सुढ़ियामऊ चौराहे पर कहर बरपा दिया। बेकाबू टैंकर ने कई दुकानें व ठेले के साथ एक बाइक भी क्षति ग्रस्त कर दी। दुकानदारों के अनुमान के मुताबिक छह दुकानों में करीब तीन लाख का नुकसान हुआ है। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने टैंकर चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार चालक खुद को टैंकर मालिक बता रहा है। 

विज्ञापन



रामनगर थाना क्षेत्र के कस्बा सुढ़ियामऊ चौराहे पर शुक्रवार की रात करीब 11बजे फतेहपुर की ओर से रामनगर जा रहे डामर लोड ट्रक टैंकर ने अनियंत्रित हो गया। रेलवे स्टेशन मोड़ के पास स्थित असलम, छोट्टन अंसारी के घर का छज्जा तोड़ते हुए टैंकर लालजी और मन्ना की फल की दुकान में जा घुसा।  चपेट में आकर सिराजुद्दीन टेलर व तालिफ की हार्डवेयर की पक्की दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गई। इन दुकानदारों के आंकड़ों के मुताबिक सभी दुकानों में करीब तीन लाख का नुकसान हुआ है।

तेज आवाज के साथ हुए इस हादसे की सूचना लोगों ने यूपी 100 को दी। मौके पर पहुंची पीआरवी ने टैंकर चालक को हिरासत में लेकर थाने ले आई है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष अनुराग उपाध्याय ने बताया कि टैंकर मालिक शिव कुमार मिश्रा खुद ड्राइविंग कर रहे थे। दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है। उन्होंने कहा चालक नशे में था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें