फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू ने दो और युवकों की ली जान

Fri, 14 Oct 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
Dengue - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
डेंगू के कारण शुक्रवार को दो युवकों की मौत हो गई। इनमें से एक जैदपुर और दूसरा जहांगीराबाद का रहने वाला है। साथ ही जैदपुर कस्बे में वायरल फीवर के कारण हालात बेकाबू हो गए हैं। यहां पर सीएचसी के एक डाक्टर समेत करीब 15 लोगों के डेंगू से पीड़ित पाए जाने से हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा यहां पर लगभग 500 लोग वायरल बुखार से ग्रसित हैं। अभी दो दिन पूर्व भी दो लोगाें की मौत वायरल फीवर से होने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। सीएचसी में गुरुवार रातभर मरीजों का आना लगा रहा।

जिले के जैदपुर कस्बे में शहाबपुर जैसे हालात बनते जा रहे हैं। बुनकर बाहुल्य इस कस्बे में भी भारी संख्या में लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। यहां के मोहल्ला बड़ापुरा निवासी फैसल अंसारी (20) पुत्र मो. असलम चार दिन पूर्व बुखार की चपेट में आया था। जिसे परिवारीजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया था।
विज्ञापन


हालात में सुधार न होने पर उसे जिले के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर ब्लड टेस्ट में आईजीएम रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि होने पर उसे लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शुक्रवार तड़के युवक की मौत हो गई। मृतक के पिता ने असलम ने बताया कि उसके पुत्र के प्लेटलेट्स 10 हजार से नीचे आ गया था।

वहीं, जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अटवा निवासी सुनील कुमार (22) पुत्र ओमप्रकाश को चार दिन पहले तेज बुखार आने पर शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे लखनऊ केजीएमयू रेफर किया गया था। जहां उपचार के बाद शुक्रवार सुबह युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं जैदपुर कस्बे के हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। यहां अभी दो दिन पूर्व इसी कस्बे के दो लोगाें की मौत वायरल फीवर से हो चुकी है।

इस समय भी इस कस्बे में करीब 500 से ज्यादा लोग वायरल फीवर की चपेट में हैं। सीएचसी में गुरुवार रातभर मरीजों का आना लगा रहा है। शुक्रवार शाम तक करीब 620 मरीज यहां आ चुके थे। यहां तैनात डॉ. अवधेश मौर्या ने बताया कि कस्बे में बुखार के मरीज सबसे ज्यादा है। डेंगू के भय के कारण लोग हल्का बुखार होने पर भागे आ रहे हैं। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें