फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड के पास से बाइक चोरी

Fri, 14 Oct 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 बस स्टैंड के पास  सत्या प्लाजा के नीचे खड़ी मोटरसाइकिल को वीरवार सायं को अज्ञात चोर चुरा ले गया। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को देकर बाइक को जल्द से जल्द बरामद करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पीड़ित राजकुमार एक दैनिक अखबार का पत्रकार है और प्रतिदिन की भांति उसने अपनी बाइक को अपने कार्यालय के नीचे खड़ी की थी। कार्य निपटा जब वह सायं को घर जाने के बाहर आया तो देखा की उसकी लाल रंग की स्पलेंडर बाइक एचआर 35 जे 8863 गायब थी। कुछ देर तक इधर-उधर तलाश की, लेकिन बाइक नहीं मिली तो उसे बाइक चोरी होने का शक हुआ।

इसके बाद राजकुमार ने  पुलिस के कंट्रोल नंबर 100 पर सूचना दी और वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला गया तो चोर के चेहरे सहित चोरी की पूरी वारदात का पता चला। फुटेज में वीरवार सायं 5 बजकर 52 मिनट के करीब एक 20-22 उम्र का युवक काले रंग की जिंस व शर्ट का रंग गाजरी है।
विज्ञापन


यह युवक मोबाइल पर बात करने का दिखावा करते हुए एक के बाद एक तीन बाइकों के चाबी से लाक खोलने  की कोशिश करता है, लेकिन तीनों बाइक का लाक नहीं खुलने पर वह चला जाता है। करीब आधे घंटे बाद पीछे की ओर से आता है और गली में अंधेरा होने का फायदा उठाकर बाइक का लॉक खोलकर बाइक लेकर वहां से रफू चक्कर हो जाता है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ बाइक चोरी का मामला दर्ज  कर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें