फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप के इलाज से अधेड़ की मौत

Fri, 06 Oct 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झोलाछाप के इलाज से दीयानत नगर निवासी एक अधेड़ की शुक्रवार को मौत हो गई। मृतक के परिवारीजनों ने क्लीनिक पर हंगामा काटते हुए मामले की सूचना एसडीएम पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

 
सतरिख थाना क्षेत्र के ग्राम तीरगांव में छप्पर के नीचे चंदौली निवासी एक झोलाछाप डॉ. मुस्कान अपनी क्लीनिक चलाता है। शुक्रवार को इसी थाना क्षेत्र के ग्राम दीयानत नगर निवासी अशोक कुमार (50) बुखार की दवाई लेकर झोलाछाप के यहां से लौटा था। घर आने पर उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो वह दोबारा अपने पुत्र विनोद के साथ क्लीनिक पर पहुंच गया।

विनोद का आरोप है कि डॉक्टर नेे उसके पिता को जल्दी जल्दी चार इंजेक्शन लगाकर लेटा दिया। इंजेक्शन लगने के बाद शरीर ऐठने के साथ ठंडा पढ़ने लगा। आरोप है कि हालत बिगड़ने पर झोलाछाप दुकान से दवाई लाने की बात कहते हुए फरार हो गया। आधा घंटे बाद अधेड़ की मौत हो गई।
विज्ञापन


आक्रोशित लोगों ने झोलाछाप की क्लीनिक पर हंगामा काटना शुरु कर दिया। सूचना पर पहुंची डॉयल 100 के सिपाही मौके पर पहुंच गए। मृतक के पुत्र ने थाने पर झोलाछाप के खिलाफ तहरीर देते हुए एसडीएम सदर से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम ने मौके पर जांच के लिए लेखपाल सुनील शुक्ला को भेजा है।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ओझा का कहना है कि शिकायत मिली है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें