फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती को डीसीएम ने रौंदा,पत्नी की मौत

Sat, 07 Oct 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मार्निग वाक करने निकले एक दंपती को तेज रफ्तार डीसीएम ने रौंद दिया। इस हादसे में जहां महिला की मौके पर ही मौत हो गई वहीं उसका पति चोटिल हुआ है। उनके साथ रही पुत्री बाल-बाल बच गई है। हादसे के बाद चालक डीसीएम समेत भाग निकला। परिवारीजनों ने पोस्टमार्टम करवाए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार करवा दिया है। पुलिस हादसा करने वाले चालक व डीसीएम का पता लगा रही है। 
विज्ञापन


फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अल्लापुर निवासी रामसिंह (65) अपनी पत्नी ज्ञानवती (62) व पुत्री स्पूर्ति (25) के साथ शनिवार की सुबह 4:30 बजे टहलने के लिए घर गए थे। तभी फतेहपुर रामनगर मार्ग पर स्थित गिट्टी प्लांट के पास सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार डीसीएम ने दंपती को टक्कर मार दिया। इस हादसे में जहां ज्ञानवती की मौके पर ही जान चली गई परिवारीजन सीएचचसी लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वहीं पति रामसिंह को को मामूली चोट पहुंची है जबकि बेटी बाल बाल बच गई है। परिजनों ने इस हादसे के बारे में बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। कोतवाल जितेंद्र सिंह का कहना है कि जिस डीसीएम से हादसा हुआ है उसके बारे में पता किया जा रहा है। 
विज्ञापन


मृतका के 3 पुत्र व चार बेटियां हैं। इनमें से 1 पुत्र व एक बेटी अविवाहित है। इस दर्दनाक हादसे से पूरे घर में मातम सा छा गया है। परिवारीजन यही कह रहे है कि यह पता होता कि आज इतना बड़ा हादसा हो जाएगा तो इन लोगों को सुबह घर से कहीं जाने नहीं दिया जाता। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार कम करने के लिए पुलिस से कार्रवाई किए जाने की मांग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें