फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांके से काटकर कामदार की हत्या

Mon, 19 Dec 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
वारदात के बाद एसडीएम, सीओ व एसओ ने लिया मौके का जायजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर स्थित उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कार्यालय में कामदार के पद पर तैनात एक कर्मचारी की बांके से काटकर हत्या कर दिया गया। कर्मचारी का शव कार्यालय परिसर के अंदर बने कमरे में पड़ा मिला है।
विज्ञापन


मृतक सीतापुर जिले का निवासी है। हत्या आरोपी मृतक की बाइक व कुछ सामान भी ले गए हैं। हालांकि अभी पुलिस किसी आरोपी का पता नहीं लगा सकी है और न ही हत्या के कारण का पता लग सका है। वारदात के बाद सीओ व एसओ ने पर जाकर जायजा लिया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

सीतापुर के थानगांव थाने के ग्राम सुंदौरा निवासी नवीन शंकर शुक्ला (59) रामनगर स्थित उप संभागीय कृषि कार्यालय में कामदार के पद पर तैनात था। दोपहर करीब एक बजे जब यहां पर अन्य कर्मचारी कार्यालय पहुंचे तो देखा कि कार्यालय के कमरे के अंदर कामदार का क्षत-विक्षत शव पड़ा था। जिसके बाद इस मामले की जानकारी एसडीएम व पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एसडीएम आशुतोष दुबे व सीओ दुर्गेश सिंह व एसओ सुधीर कुमार सिंह ने जांच करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस की माने तो कामदार की काफी निर्ममता से बांके से काटकर हत्या की गई है। जिससे लगता है कि कोई उससे काफी नाराज था। हालांकि पुलिस मामले की जांच मेें जुटी है। 

अलग रहती है पत्नी
मृतक कामदार बीते 15 साल से कृषि विभाग के कार्यालय परिसर में बने एक कमरे में रहता था। पता चला कि मृतक की पत्नी से काफी दिनों से अनबन चल रही थी। और वह सीतापुर में ही रहती थी। साथ में नवीन शंकर की आधी सैलरी उसको मिलती थी। सूत्रों के अनुसार पिछले दो साल से दूसरी महिला उसके साथ रह रही थी। लेकिन करीब 4 माह पहले वो इसको छोड़कर चली गई।

इसके बाद नवीन शंकर यहां अकेले रहता था। हालांकि पुलिस ने इस मामले की जानकारी मृतक के परिवारीजनों को दी है, लेकिन देर रात तक यहां पर अभी परिवार का कोई व्यक्ति नहीं पहुंच सका था। पुलिस को पता चला है उसे शराब पीने की लत थी। उसके परिवार व अन्य बारे में भी पड़ताल करने के साथ पुलिस आरोपियोें तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। 

बाइक व साइकिल मिली गायब
मृतक कर्मचारी की बाइक व साइकिल भी गायब मिली है। साथ ही मृतक के कमरे से खून से सना एक  बांका भी बरामद हुआ है। बांके में लगे खून से यह साफ है कि इसी से काटकर उसकी हत्या हुई है। कमरे में सामान भी बिखरा पड़ा है लेकिन कुछ भी गायब नहीं हुआ है। इससे लग रहा है कि हत्या आरोपियों ने इसे लूट पाट का मामला बनाने का प्रयास भी किया है। 

कृषि विभाग के एक कर्मचारी की उसके कार्यालय में बांके से काटकर हत्या की गई है। हत्या का कारण व हत्या आरोपियों के बारे में अभी कुछ पता नहीं लग सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। -दुर्गेश सिंह, सीओ रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें