हर्रई आश्रम के ढाेंगी बाबा परमानंद की मुसीबत शुक्रवार को और बढ़ गई। पुलिस ने दो महीने पहले वायरल हुए उसके अश्लील वीडीओ की सात सीडी बनाकर जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेजी थी।
वहां की रिपोर्ट में वीडियो में महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखने वाला बाबा परमानंद तिवारी ही निकला। वीडियो में किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की गई है।
देवा कोतवाली क्षेत्र के हर्रई आश्रम पर बच्चे पैदा करने के नाम पर महिलाआें का शारीरिक शोषण करने वाले ढाेंगी बाबा परमानंद का वीडीयो बीते 12 मई को वायरल होने के बाद उसकी कारस्तानी जगजाहिर हुई थी। पुलिस ने 15 मई को बाबा पर शिकंजा शुरू किया था। इसके बाद बाबा अपने समर्थकों के साथ चित्रकूट भाग गया था।
लंबे समय बाद पुलिस ने बाबा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बाद में बाबा के बेटे विजय तिवारी व उसके दो शिष्यों को भी पुलिस जेल भेज चुकी है लेकिन बाबा की पत्नी मधु तिवारी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस ने बाबा के सात अश्लील वीडियोे की सीडी बनाकर लखनऊ विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ जांच के लिए भेजी थी।
वहां की जांच रिपोर्ट में यह साबित हो गया है कि महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखने वाला शख्स हर्रई निवासी बाबा परमानंद तिवारी ही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वीडियो में किसी प्रकार की छेड़छाड़ या एडिटिंग नहीं की गई है। एसपी अब्दुल हमीद ने इसकी पुष्टि की है।