बीए की छात्रा ने गुरुवार शाम नहर में छलांग लगा दी। हालांकि आसपास के दुकानदाराें ने नहर से छात्रा को बाहर निकाला जिसके बाद उसे सीएचसी भेजा गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस ने छात्रा को परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के आजादनगर मोहल्ले की राधा (22) शहर स्थित स्कूल में बीए की छात्रा है। बृहस्पतिवार को राधा मां संगीता से कहकर गई थी कि वह किसी काम से देवा जा रही है। इसके बाद शाम के समय देवा के पास मामा नहर पुल से छात्रा ने नहर में छलांग लगा दी।