फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और गिरफ्तार, छह बाइक बरामद

Fri, 01 Jan 2016 11:26 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सफदरगंज पुलिस ने लूट व चोरी के एक शातिर अपराधी को बृहस्पतिवार देर रात ग्राम प्यारेपुर के पास से धर दबोचा। पुलिस ने पकड़े गए शातिर के पास से लूटी गई 2700 रुपये नगदी, एक तमंचा व छह बाइक बरामद की हैं। पकड़े गए बदमाश के खिलाफ बाराबंकी व बहराइच जनपदों में कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र में गत दिनों हुई चोरी व लूट के वांछितों को गिरफ्तार करने के लिए चलाए गए अभियान में सफदरगंज पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे ग्राम प्यारेपुर के पास पुलिस ने एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अपराधी ने अपना नाम कुलदीप गौतम निवासी ग्राम प्यारेपुर थाना सफदरगंज बताया है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, लूट की 2700 नगदी व चोरी की छह बाइक बरामद की हैं। लूट के आरोपी को जेल भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद ने बताया कि इस अपराधी के खिलाफ जनपद के थाना सफदरगंज में पांच मामले, रामसनेही घाट में एक, नगर कोतवाली में एक व बहराइच के नगर कोतवाली में एक मामला दर्ज है। थानाध्यक्ष मो. जैनुद्दीन अंसारी ने बताया कि बरामद छह बाइकों में एक तो कुलदीप के पास ही मिली जबकि पांच बाइक उसके घर से बरामद हुई हैं। उसने ये बाइक घर के एक छप्पर के नीचे छिपा कर रखी थीं। वह अपने दो अन्य साथियों के साथ मिल कर वारदात को अंजाम देता था। इस गैंग में विनोद यादव व रघुनंदन शामिल थे। इन दोनों को करीब एक माह पहले जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें