फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस का रिसाव, अफरातफरी

Mon, 05 Jun 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
रामनगर तिराहा स्थित कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव के बाद जांच करने पहुंचे एसडीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके रामनगर तिराहे पर स्थित बिंद्रा कोल्ड स्टोरेज में सोमवार की शाम को अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया। देखते ही देखते अफरा-तफरी मच गई। कोल्ड स्टोरेज के भीतर से लोग इधर उधर भागने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर कर्मियों ने स्थिति पर काबू पाकर बड़ा हादसा टालने में कामयाब रहे।
विज्ञापन


इस बीच पुलिस ने यातायात परिवर्तन करने व आस-पास की दुकानों व आबादी में खाली करने की तैयारियां शुरू कर दी थी। लोग दहशत में आ गए थे। काफी देर बाद लोगों ने राहत की सांस ली पर कोल्ड स्टोर के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही थी। शहर के रामनगर तिराहे के पास व्यापारी बंशराज वर्मा का बिंद्रा कोल्ड स्टोर स्थित है।

सोमवार की शाम करीब छह बजे यहां पर कोल्ड स्टोरेज के अंदर अमोनिया गैस रिसाव होने लगी। इस बीच गैस की दुर्गंध आस-पास फैलने से लोगों में अफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। मामले की जानकारी व पुलिस व फायर कर्मियों को दी गई। जिसके बाद पहुंचे फायर कर्मियों ने कोल्ड स्टोर के अंदर गैस रिसाव वाले वॉल को बंद कराते हुए स्थिति पर नियंत्रण पाया।
विज्ञापन


कोल्ड स्टोर में जहां पर गैस रिसाव हुआ उससे कुछ दूर पर दो पेट्रोल पंप व नवीन मंडी होने के साथ अन्य कई व्यापारिक प्रतिष्ठान हैं। ऐसे में इस घटना को लेकर व्यापारियों के भी होश उड़ गए। ज्यादातर जगहों पर लोग बचाव के इंतजाम करते नजर आए। शहर कोतवाल एसपी सिंह, टीएसआई सूर्यनाथ यादव यातायात परिवर्तन की तैयारी में भी लग गए लेकिन हालत सही होने पर सभी ने राहत की सांस ली।

कोल्ड स्टोर के अंदर देर रात तक गैस की दुर्गंध होने के चलते किसी को भी जाने नहीं दिया जा रहा है और मौके पर पुलिस बल भी तैनात है। मुख्य अग्निशमन अग्निशमन अधिकारी आरके तिवारी ने बताया कि कोल्ड स्टोर में लगी मशीन की वॉल लीक होने के चलते अमोनिया गैस का रिसाव हो गया था। वॉल बंद कराकर हालत पर काबू पा लिया गया है और इससे किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें