फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के बाद दफनाई गई थी मासूम की लाश

Sun, 03 Jul 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोठी थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव में चार दिन पूर्व एक मासूम की हत्या कर उसका शव दफना दिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि की गई है। हत्या की पुष्टि के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या व साक्ष्य छिपाने की रिपेार्ट कर विवेचना शुरू कर दी है।    
विज्ञापन
कोठी थाना क्षेत्र के गांव मदारपुर निवासी प्रदीप वर्मा ने लगभग एक वर्ष पूर्व गांव के ही राजेंद्र प्रसाद की पुत्री पुष्पा देवी से कोर्ट में शादी कर ली थी। जिसके बाद ससुरालीजन प्रदीप से रंजिश मानते थे।   एक सप्ताह पूर्व पुष्पा पति से झगड़ा कर तीन माह के बच्चे को लेकर मायके चली गयी। शुक्रवार को प्रदीप कुमार ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत पर पत्नी पुष्पा देवी, सास मीना देवी व ससुर राजेंद्र प्रसाद पर मासूम बेटे का गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाकर शव दफनाने की शिकायत की थी।  
विज्ञापन
साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की गुहार लगाई। डीएम के निर्देश पर उपजिलाधिकारी हैदरगढ़ डीपीपाल से क्षेत्राधिकारी श्रीपाल यादव थानाध्यक्ष रायसिंंय यादव गांव पहुंचकर शव खोदवाकर पीएम के लिए भेज दिया।   पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मासूम की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या व साक्ष्य छिपाने की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें