फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़ने के बाद दंपती ने लगाई आग, दोनों की मौत

Sat, 01 Oct 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
पहले रेप किया फिर जिंदा जलाया - फोटो : demo
विज्ञापन
टिकैतनगर के मंझेला गांव में एक दंपती ने शुक्रवार देर रात किसी बात को लेकर हुए झगड़े के बाद दोनों ने खुद को आग लगा ली। दोनों को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर भेजा गया जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं मृतक के परिवारीजनों का कहना है कि गैस सिलेंडर से आग लगने के चलते दंपती की मौत हुई है। पुलिस ने मामले में किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की है। 
थाना टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम मंझेला निवासी संजीव सिंह (30) पुत्र सत्येंद्र सिंह व इनकी पत्नी प्रगति सिंह (26) के बीच शुक्रवार की देर रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों की मानें तो इस दौरान पत्नी से झगड़ने से परेशान संजीव ने खुद को आग लगा लिया। आग से झुलस रहे संजीव को बचाने दौड़ी पत्नी प्रगति भी आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। जिसके बाद दौड़े परिवारीजनोें ने किसी तरह से आग पर काबू करते हुए दंपती को इलाज के लिए सीएचसी टिकैतनगर पहुंचाया।

दोनों की हालत नाजुक होने के चलते उन्हेें यहां से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से दंपती को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां दोनों की मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि दंपती ने झगड़ने के बाद आग लगाई थी।

वहीं मृतक के बाबा रतिपाल सिंह ने कहा कि गैस सिलेेंडर में खाना बनाते समय अचानक आग लग गई थी जिसकी चपेट में आने से दंपती की मौत हो गई है। दंपती की मौत के बाद मृतक के परिवारीजनों व गांव के लोगोें में शोक की लहर दौड़ गई है। एसओ चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि इस मामले मेें उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है।

6 माह पहले हुआ था विवाद
मृतक दंपती संजीव व प्रगति का विवाह अभी छह माह पूर्व ही हुआ था। ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है कि विवाह के बाद दंपती अच्छे से रहते थे लेकिन इन दिनों पति-पत्नी के बीच आपस में पारिवारिक विवाद होने लगा था। और फिर यही विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों को अपनी जान गवांनी पड़ गई है। इस घटना के बाद दंपती के परिवारीजनों ने भी चुप्पी साध ली है और किसी से कुछ भी बताने से मना कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें