हाईवे पर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में मंगलवार की देर रात संदिग्ध हालात में आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाने का प्रयास किया जाता तब तक दुकान पूरी तरह से जलकर राक हो गई। आग की चपेट में आने से करीब चार लाख रुपये कीमत की शराब का नुकसान हुआ है। मामले की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की गई है।
सफदरगंज चौराहे के पास हाईवे पर अंग्रेजी शराब की दुकान संचालित की जा रही है। मंगलवार की देर रात जब दुकान बंदकर सेल्समैन घर चल गया तो किसी ने वहां पहुंचकर दुकान में आग लगा दिया।
आग लगने के बाद निकल रही लपटें देख आस पास के लोगों में हड़कंप मच गया व इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस व फायर कर्मियों को दी गई। लेकिन जब तक फायर कर्मी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास करते तब तक दुकान के अंदर रखी करीब चार लाख रुपये कीमत की अंग्रेजी शराब व सामान जलकर राख हो गया।
दुकान संचालक अंकुर जायसवाल ने मामले की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग किया है। एएसपी शफीक अहमद ने बताया कि अज्ञात कारण से लगी आग से शराब की दुकान जली है, कहा पुलिस मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई करेगी।