यातायात माह में भी नियमों की धज्जियां उड़ा रहे लोग
बाराबंकी। यातायात माह में भी ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने में लोग बाज नहीं आ रहे है। बाइक पर तीन सवारी बैठाकर व बिना हेलमट व कार में बिना सीट बेल्ट लगाकर फर्राटा भर रहे हैं। रविवार को कई पुलिसकर्मी जहां बिना हेलमेट लगाए बाइक चलाते मिले, वहीं आम लोग भी इसमें पीछे नहीं रहे।
ट्रिपलिंग के चलते भले ही आए दिन होने वाले सड़क हादसों में लोगों को अपनी जान गवांनी पड़ रही हो पर इसके बावजूद लगता है ट्रैफिक नियमों का पालन करने में लोग रुचि नहीं ले रहे हैं। यही कारण है कि यातायात माह चलने के बाद भी लोग बाइक पर तीन सवारी बैठाकर व बिना हेल्मेट लगाए फर्राटा भरते देखे जा रहे हैं। जो नाबालिग है वह भी बाइक लेकर धड़ल्ले से फर्राटा भरते दिख रहे है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा चेकिंग कर बाइक से तीन सवारी चलने वाले लोगों के खिलाफ जुर्माना व चालान की कार्रवाई तो की जा रही है पर इसके बावजूद किसी पर इसका असर नहीं दिखाई पड़ रहा है।