फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में एक की मौत, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसों में एक की मौत, छह घायल
विज्ञापन

मसौली (बराबंकी)। अलग अलग स्थानों पर हुए हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। छह लोग घायल हुए हैं। मसौली थाना क्षेत्र में शुक्रवार रामपुर मार्ग पर एक टैंपों पलट गया।
विज्ञापन


इस हादसे में शहर कोतवाली क्षेत्र के ककरहिया निवासी लालता प्रसाद (55) की मौके पर मौत हो गयी। लालता के पुत्र विनीत कुमार, पुत्री ममता व श्रीदेवी घायल हो गयी। दूसरा हादसा हाईवे पर स्थित भयारा मोड़ पर हुआ। शुक्रवार सुबह बड्डूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भगौली निवासी लालजी अपनी पुत्री कोमल वर्मा व तीन वर्षीय नाती तरुण पटेल को बाइक से पुत्री की ससुराल क्षेत्र के ग्राम देवकलिया जा रहा था कि भयारा मोड़ पर सड़क पार करते ही बाराबंकी से ओर से आ रही रायबरेली डिपो की रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में लालजी, कोमल वर्मा पत्नी शौरभ वर्मा, तरुण पटेल घायल हो गये। बस चालक ने तीनों को सीएचसी बड़ागांव में लाकर भर्ती कराया। घायलों की हालात गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें