फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ ग्राम मार्फीन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जैदपुर(बाराबंकी)। सौ ग्राम मार्फीन के साथ जैदपुर पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस की धारा में केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कैरियर के पास से मिली बरामद मार्फीन टिकरा गांव के एक नामचीन तस्कर की बताई जा रही है। लेकिन पुलिस ने किसी बेचने वाले तस्कर के नाम का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन



सतरिख कस्बे के मोहल्ला कजियाना निवासी मुनव्वर अली पुत्र कफीरे टिकरा गांव अपनी ससुराल में रहता था। इसको जैदपुर पुलिस ने मंगलवार की रात में सौ ग्राम मार्फीन के साथ सतरिख जैदपुर मार्ग से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी टिकरा गांव से मार्फीन लेकर लखनऊ के कुछ ठिकानों पर पुड़िया बनाकर बेचने का कार्य करता था।

इतना ही नहीं दिखावे के लिए बाइक पर सब्जी बेचने का काम करता था। मार्फीन कैरियर द्वारा करीब दस लाख रूपये की यह मार्फीन टिकरा गांव के एक बड़े तस्कर से खरीदने की चर्चा क्षेत्र में जोरों पर है। हालांकि इसका खुलासा पुलिस ने अभी नही किया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया की सौ ग्राम मार्फीन के साथ एक तस्कर को पकड़ा गया है। इसके विरूद्ध एनडीपीएस की धारा में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें